Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले में 86 पंजीयन केंद्रों पर किया जा रहा किसान पंजीयन

30 जनवरी 2025, देवास: देवास जिले में 86 पंजीयन केंद्रों पर किया जा रहा किसान पंजीयन – जिला आपूर्ति अधिकारी देवास श्रीमती शालू वर्मा ने बताया कि  गेहूं  पंजीयन का कार्य 20 जनवरी से शुरू हो गया है। प्रदेश सहित जिले में पंजीयन कार्य 31 मार्च तक किया जायेगा।  गेहूं पंजीयन कार्य के लिए जिले में 86 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन कार्य किया जा रहा है। जिले के किसान घर बैठे स्वयं किसान एप, कियोस्क, ई-उपार्जन एप, एम.पी. ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र, जनपद पंचायत के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते  हैं । समर्थन मूल्य पर  गेहूं विक्रय करने के लिए सभी  किसानों  से अनुरोध है कि गिरदावरी पोर्टल पर प्रदर्शित रकबा तथा दस्तावेजों सहित अपना पंजीयन शीघ्र कराएं ।

नवीन पंजीयन के समय किसानों का आधार नम्बर, समग्र परिवार आई.डी. तथा स्वयं का मोबाईल नम्बर, भूमि खाते-खसरा, ऋण पुस्तिका, वनाधिकार पट्टे आदि की प्रति तथा भूमि स्वयं के नाम पर न होने पर भू स्वामी के साथ निर्धारित प्रारूप में सिकमी/बटाई अनुबंध की प्रति। पंजीयन केन्द्र पर उपलब्ध कराना होगा।

किसान द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक खाते में किया जायेगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान द्वारा पंजीयन में उपलब्ध  कराए  गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा। आधार से खाता, मोबाईल नम्बर लिंक करने में पोस्ट ऑफिस के माध्यम से कराया जा सकता है। किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। जनधन, अक्रियाशील, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com