Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान डोंगरे ने जैविक डॉलर चने का रकबा बढ़ाया

06 फ़रवरी 2025, (दिलीप  दसौंधी, मंडलेश्वर): किसान डोंगरे ने जैविक डॉलर चने का रकबा बढ़ाया – जैविक खेती में फसल की गुणवत्ता और कम लागत को देखते हुए क्षेत्र के कई किसानों का रुझान जैविक खेती कीओर बढ़ रहा है। कृषि विभाग भी किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित करता रहता है। इसी क्रम में कसरावद तहसील के ग्राम माकड़खेड़ा के प्रगतिशील किसान श्री मोनू डोंगरे अपने खेत में गत दो साल से जैविक खेती कर रहे हैं। उन्होंने  फसल की गुणवत्ता और कम लागत देखकर  इस वर्ष जैविक डॉलर चने का रकबा बढ़ा दिया है।

श्री डोंगरे ने कृषक जगत को बताया कि वे गत दो साल से जैविक खेती कर रहे हैं। फसल की गुणवत्ता और कम लागत को देखते हुए इस वर्ष करीब 16 एकड़ में जैविक डॉलर चना पहली बार लगाया है। फसल अच्छी है और उसमें कोई रोग नहीं है। फसल रोगमुक्त होने से  बीजोपचार के अलावा अन्य कोई दवाई का छिड़काव नहीं  होने से फसल की लागत कम हुई है।

श्री डोंगरे ने बताया कि जैविक डॉलर चने में 47 – 48 दिन में फ्रूटिंग शुरू हो जाती है। चूँकि जैविक डॉलर चना फसल की गुणवत्ता अच्छी होती है , इसलिए उसका दाम भी अच्छा मिलता है। उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष जैविक डॉलर चने का उत्पादन अच्छा होगा। जैविक खेती बहुत फायदेमंद है , अन्य किसानों को भी जैविक खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com