राज्य कृषि समाचार (State News)

नैनो डीएपी के उपयोग को लेकर कृषक धाकड़ ने दी सलाह

02 अक्टूबर 2024, शिवपुरी: नैनो डीएपी के उपयोग को लेकर कृषक धाकड़ ने दी सलाह – कृषक श्री कप्तान धाकड़ ने कृषि वैज्ञानिकों से फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए आवश्यक सलाह ली। सलाह लेने के उपरांत उन्होंने अपने खेत में होने वाली फसलों में नैनो डीएपी का उपयोग करना शुरू किया। जिसके परिणामस्वरूप अब वह नैनो डीएपी के उपयोग से अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे  हैं। उन्होंने  कृषकों को भी सलाह दी है कि वे भी नैनो डीएपी का उपयोग कर सकते है।

श्री कप्तान धाकड़
Advertisements
Advertisement
Advertisement

तहसील शिवपुरी के ग्राम पिपरसमां निवासी कृषक श्री कप्तान धाकड़ ने बताया कि उन्होंने नैनो डीएपी का उपयोग बीज उपचार में किया। बीज उपचार करने के बाद में मुझे इसके अच्छे परिणाम प्राप्त हुए तो मैने दानेदार खाद्य की मात्रा कम कर दी। जिससे पौधे का अंकुरण सही ढंग से हुआ। अभी वर्तमान में भी मैं अपने खेत में नैनो डीएपी का उपयोग कर रहा हूं। जिससे आज मेरी फसल बिल्कुल ठीक हुई है। जिस फसल में मैंने दानेदार का उपयोग नहीं किया और नैनो डीएपी का उपयोग किया, इस फसल में मुझे अच्छा फायदा हुआ है। मैंने इसका उपयोग टमाटर में भी किया है, टमाटर में भी इसके अच्छे परिणाम प्राप्त हुए  हैं ।  किसानों  को यह सलाह दी है कि गेहूं, सोयाबीन, चना आदि के लिए नैनो डीएपी का ही उपयोग करें। क्योंकि इसके उपयोग से बीज सही अंकुरण होता है। पौधा भी सही रूप से विकसित होता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement