राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि रथों के माध्यम से योजनाओं का विस्तार

18 मई 2026, छिन्दवाड़ा (कृषक जगत): कृषि रथों के माध्यम से योजनाओं का विस्तार – कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को समसमायिक सलाह के साथ साथ प्राकृतिक खेती, नरवाई प्रबंधन, मिट्टी परीक्षण, बलराम एप, फसल विविधीकरण,अनाजों का सुरक्षित भंडारण,ई-विकास प्रणाली के तहत ई-टोकन बुक कराने एवं संतुलित उर्वरक के उपयोग आदि जानकारीयो के विस्तार के संदर्भ में कृषि रथों को घूमाया जाएगा। रथों को सांसद श्री विवेक बंटी साहू एवं जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. शेषराव यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृषि वर्ष के रूप मे मनाये जाने बाले इस वर्ष कृषि एवं संबंद्ध विभागों जैसे कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, मत्स्यपालन के अधिकारी , कृषि वैज्ञानिकों , प्रगतिशील कृषक किसानों से सीधा संपर्क कर तकनीकों का विस्तार करेंगे। रथ जिले के सभी विकासखंडों में पहुंचेगा। एक कृषि रथ 10 दिनों तक रोज 3 से 4 ग्राम पंचायतों और सेवा सहकारी समितियों का भ्रमण करेगा। कृषि रथ शुभारंभ अवसर पर अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, एस डी एम श्री सुधीर जैन, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक पषुपालन डॉ. एचजीएस पक्षवार, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम एल उइके, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर के झाडे, श्री संजय सक्सेना, श्री संजय पटेल, श्री संतोष पटेल, श्री रामाराव लाडे, श्री संदीप रघुवंषी, श्री दिनेष कांत मालवीय, श्री बलवान चौरिया महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक श्री अजय राठौर, सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर, श्री नीलकंठ पटवारी, श्री दीपक चौरासिया, श्रीमति प्राची कौतू, कृषि उप यंत्री अष्विनी सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सीएम अवस्थी, श्री डी एस घाघरे सहित कृषि विभाग के मैदानी अमला एवं किसान उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements