राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि में आधुनिक तकनीक का विस्तार: इंदौर में राज्यपाल करेंगे एरोपोनिक इकाई का उद्घाटन

24 नवंबर 2025, इंदौर: कृषि में आधुनिक तकनीक का विस्तार: इंदौर में राज्यपाल करेंगे एरोपोनिक इकाई का उद्घाटन – मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 26 नवम्बर को अपने इंदौर प्रवास के दौरान कृषि महाविद्यालय, इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Advertisement1
Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण कृषि महाविद्यालय परिसर में एरोपोनिक इकाई का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही आदिवासी छात्रावास एवं बालिका छात्रावास के शिलान्यास कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 4 बजे आरंभ होगा, जिसमें कृषि शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र के अधिकारी, वैज्ञानिक, छात्र-छात्राएँ तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

एरोपोनिक तकनीक : आधुनिक कृषि शिक्षा की दिशा में क्रांतिकारी कदम

एरोपोनिक तकनीक एक उन्नत कृषि पद्धति है, जिसमें पौधों को बिना मिट्टी के हवा में लटकती जड़ों पर पोषक द्रव की अत्यंत महीन फुहारों (Mist) के माध्यम से उगाया जाता है।

Advertisement8
Advertisement

इस तकनीक में

  • पानी की खपत बेहद कम होती है
  • पौधों की वृद्धि बहुत तेज होती है
  • नियंत्रित वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाली सब्जियों का उत्पादन संभव

शहरी खेती एवं अनुसंधान के लिए उपयुक्त

यह तकनीक पूरे पश्चिम मध्य प्रदेश के लिए अनुकरणीय मॉडल बनने जा रही है तथा आधुनिक कृषि शिक्षा में एक बड़ा कदम सिद्ध होगी। इससे किसानों को नवीन तकनीक अपनाने की प्रेरणा भी प्राप्त होगी।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement