Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

मंगला बीमा योजना: दुधारू गाय, भैंस, भेड़, बकरी और ऊंट का बीमा शुरू, पशुपालक जल्द करें रजिस्ट्रेशन

24 नवंबर 2025, जयपुर: मंगला बीमा योजना: दुधारू गाय, भैंस, भेड़, बकरी और ऊंट का बीमा शुरू, पशुपालक जल्द करें रजिस्ट्रेशन – मुख्यमंत्री मंगला बीमा योजना में बजट घोषणा 2025-26 के तहत पशुओं के रजिस्ट्रेशन दिनांक 21 नवम्बर से प्रारंभ हो गए हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन एवं पशुपालन मंत्री  जोराराम कुमावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा दुधारू गाय, भैंस, भेड, बकरी और ऊंट का निःशुल्क बीमा कराया जा रहा है। इच्छुक जनाधार कार्ड धारक पशुपालक 21 नवम्बर से मोवाईल एप्प मंगला पशु बीमा योजना 25-26 या पोर्टल https://mmpby2526.rajasthan.gov.in पर स्वयं अथवा ईमित्र के माध्यम से ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते हैं।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया ने बताया कि योजनान्तर्गत पशुपालकों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा और निर्धारित लक्ष्य पूरे होते ही पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा। इस बार एक जनाधार कार्ड से दो गाय या दो भैंस या 10 बकरी, 10 भेड़ या 10 ऊंट का बीमा करवाया जा सकेगा। जिले में इस योजना के तहत 12 हजार दुधारू गौवंश, 14 हजार 200 भैंस, 16 हजार भेड, 11 हजार बकरियां एवं 400 ऊंट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बार रजिस्ट्रेशन के बाद बीमा एजेन्ट और पशु चिकित्सक एक साथ गांवों में शिविर लगाएंगे। आगामी एक दिसम्बर से विशेष बीमा शिविर जिले के अलग अलग राजस्व ग्रामों में शुरू होंगे। इन शिविरों में भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। पशुपालकों अविलम्ब अपने पशुओं का पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ प्राप्त करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें