Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय खाद निगम को 10,700 करोड़ की इक्विटी सहायता, कृषि क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

07 नवंबर 2024, भोपाल: भारतीय खाद निगम को 10,700 करोड़ की इक्विटी सहायता, कृषि क्षेत्र को मिलेगी मजबूती – केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय खाद निगम (FCI) को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए 10,700 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा “वेज एंड मीन्स” एडवांस को इक्विटी में परिवर्तित करना कृषि अर्थव्यवस्था को समर्थन देगा और किसानों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि यह निर्णय कृषि क्षेत्र को सशक्त करेगा और किसानों के विकास के नए अवसर खोलेगा। इसके साथ ही उन्होंने किसान सम्मान निधि, सस्ती खाद, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा और श्रीअन्न जैसे सरकारी प्रयासों का उल्लेख करते हुए इसे कृषि क्षेत्र के लिए फायदेमंद बताया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com