राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं एवं चना उपार्जन की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए – संभागायुक्त नर्मदापुरम संभाग

09 अप्रैल 2026, नर्मदापुरमगेहूं एवं चना उपार्जन की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए – संभागायुक्त नर्मदापुरम संभाग – नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संभाग के हरदा बैतूल एवं नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह गेहूं एवं चना उपार्जन की सभी पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करे। जहां बारदाने का इशू आ रहा है वहां प्राथमिकता से बारदाने की समस्या को दूर कर उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की उपलब्धता निश्चित करें। कमिश्‍नर ने कहा कि जहां जहां सरसों की खरीदी की जाने वाली है वहां वहां पर भी सभी तैयारी सुनिश्चित की जाए। उपार्जन केंद्रों पर किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

कमिश्नर ने रबी  फसलों में नरवाई प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों को समझाइश दी जाए कि वह किसी भी हालत में नरवाई ना जलाएं। बताया गया कि अब तक हरदा में 1172 बैतूल में 84 एवं नर्मदापुरम में 2661 घटनाएं नरवाई जलाने की हुई है।  जिनमें  प्रकरण दर्ज करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो कांफ्रेंस के दौरान नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, बैतूल कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी, जिला पंचायत हरदा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजलि जोसेफ ऑनलाइन तथा संयुक्त आयुक्त विकास श्री नवल मीणा, उपायुक्त विकास श्री डी एन पटेल, संभागीय सलाहकार आरसीएमएस श्री भूपेन्‍द्र गुर्जर एवं अन्य संभागीय अधिकारी  ऑफलाइन उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements