किसानों को रबी में बिजली की परेशानी न हो, ऊर्जा मंत्री तोमर ने ट्रांसफॉर्मर-लाइनों के मेंटेनेंस के दिए निर्देश
27 अगस्त 2026, भोपाल: किसानों को रबी में बिजली की परेशानी न हो, ऊर्जा मंत्री तोमर ने ट्रांसफॉर्मर-लाइनों के मेंटेनेंस के दिए निर्देश – आगामी रबी सीजन के लिये किसानों को मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये अभी से जरूरी कार्यवाही करें। आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मर एवं बिजली लाईनों का मेंटेनेंस करवायें। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए।
मंत्री तोमर ने कहा कि स्टोर में किसी भी जरूरी सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संतुष्टि होगी, तो बिजली बिल जमा करने में उपभोक्ता को कष्ट नहीं होगा। मौजूदा पॉवर ट्रांसफार्मर की ओवरलोडिंग को कम करने के लिये कार्ययोजना बनाकर काम करें। फीडरों में ट्रिपिंग की सतत् समीक्षा कर उसे कम करने के हर संभव प्रयास करें।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने विद्युत वितरण कंपनियों के एमडी से बात कर उनके यहां भण्डार में उपलब्ध क्रिटिकल सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह ने कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि को फोकस कर कार्य करें। रबी सीजन की तैयारी पहले से कर लें, जिससे समय पर कोई समस्या नहीं आये।
बैठक में सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ऋषि गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पूर्व क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, जनरेशन और ट्रांसमिशन के एमडी सहित अन्य अधिकारी बैठक में वर्चुअल जुड़े थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

