Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हल्दी उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें और विपणन की सुविधा दें – शहडोल कलेक्टर  

08 दिसंबर 2025, शहडोल: हल्दी उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें और विपणन की सुविधा दें – शहडोल कलेक्टर – मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित किये जा रहे कार्याे की प्रगति एवं एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत चयनित हल्दी उत्पादन के संबंध में ग्रामीण आजीविका मिशन के खण्ड एवं जिला टीम के सदस्यों की बैठक लेकर प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि स्व सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं।

स्व सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। जिन्हें और अधिक परिणामोन्मुख बनाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत चयनित हल्दी उत्पाद के उत्पादन के लिए किसानो को निरंतर प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि हल्दी उत्पादकों को उच्चगुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराएं तथा उनसे होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तृत जानकारी देना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने के उददेश्य से प्रति माह रोजगार मेलो का आयोजन भी करें।

कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन हेतु आवश्यक सामग्री को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से छात्रावासों में उपलब्ध कराने की व्यवस्था, समूहों की आय बढ़ाने के लिए नवीन गतिविधिया प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने कच्ची हल्दी की खरीदी को प्राथमिकता देते हुए इसे पीजी समूहों के माध्यम से खरीदने तथा गोहपारू ब्लॉक के उमरिया ग्राम स्थित यूनिट से समन्वय कर प्रसंस्करण एवं विपणन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा कर समयबद्ध रूप लागू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियो को निर्देश दिए कि किये जा रहे कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करें, कोई भी कार्य अपूर्ण न रहे यह भी सुनिश्चित करे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर ने बैठक में स्व सहायता समूहों के ट्रांजेक्शन, प्रोफाइल अपडेटेशन, लखपति दीदी पहल, स्व-सहायता, समूह बैंक लिंकेज, मुद्रा लोन, उद्यम पंजीयन तथा कृषि एवं गैर कृषि आधारित आजीविका की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला परियोजना समन्वयक आजीविका मिशन श्री अजय सिंह नें स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधयों, उत्पादित सामग्री का विपणन, तथा लखपति दीदियों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रामीण आजीविका परियोजना के खंड स्तरीय समन्वयक एवं मैदानी अमला उपस्थित रहा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture