Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

PMMSY से सीहोर की महिला किसान बनी उद्यमी, आज कर रही 5 करोड़ का फिश फीड बिजनेस; 14 लोगों को रोजगार भी दिया

04 अप्रैल 2026, भोपाल: PMMSY से सीहोर की महिला किसान बनी उद्यमी, आज कर रही 5 करोड़ का फिश फीड बिजनेस; 14 लोगों को रोजगार भी दिया – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) ने मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की महिला किसान मुस्कान सिंह की जिंदगी बदल दी है। योजना का लाभ उठाकर उन्होंने 5 करोड़ रुपये की फिश फीड मिल स्थापित की, जिससे न केवल उनका व्यवसाय फल-फूल रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर 14 लोगों को स्थायी रोजगार भी मिला है।

आधुनिक फिश फीड मील से सशक्त बन रही महिला उद्यमिता

मुस्कान सिंह ने वर्ष 2025 के अप्रैल में PMMSY के तहत 1 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस राशि से उन्होंने मछलियों के लिए उच्च गुणवत्ता का फिश फीड उत्पादन शुरू किया। उनके पति बनवारी लाल वर्मा ने भी इस प्रयास में सक्रिय सहयोग दिया। आज उनकी फिश फीड मिल का वार्षिक टर्नओवर लगभग 5 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है और उत्पाद सीहोर समेत आसपास के छह जिलों में बिक रहा है।

रोजगार और स्थानीय विकास को बढ़ावा

मुस्कान सिंह की फिश फीड मिल से 14 लोगों को स्थायी रोजगार मिला है, जिससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ी हैं। इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि योजनाओं का सही लाभ लिया जाए, तो वे न केवल व्यक्तिगत जीवन में सुधार ला सकती हैं, बल्कि पूरे समुदाय और क्षेत्र के विकास में योगदान कर सकती हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की भूमिका

PMMSY के अंतर्गत मत्स्य पालन, फिश फीड यूनिट, प्रसंस्करण और कोल्ड चेन जैसी गतिविधियों के लिए तकनीकी सहायता, अनुदान और ऋण उपलब्ध कराए जाते हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य मछली उत्पादन बढ़ाना, मत्स्य पालन से जुड़े लोगों की आय और रोजगार में वृद्धि करना और क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाना है। मुस्कान सिंह की कहानी इस योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण बन गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture