Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समय पर खाद उपलब्ध कराने पर जोर, एम पी मार्कफेड को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश

27 मार्च 2026, भोपाल: समय पर खाद उपलब्ध कराने पर जोर, एम पी मार्कफेड को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश – सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने म प्र राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) की समीक्षा बैठक में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्कफेड को आत्मनिर्भर, आधुनिक और व्यावसायिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी है, ताकि किसानों को किसी भी सीजन में उर्वरक की कमी का सामना न करना पड़े।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2026 के लिए 10.80 लाख मीट्रिक टन उर्वरक भंडारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध 23 मार्च तक 6.70 लाख मीट्रिक टन भंडारण किया जा चुका है। मंत्री श्री सारंग ने निर्देश दिए कि पैक्स केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध रहे, जिससे किसानों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल सके और उन्हें अनावश्यक भटकना न पड़े।

उन्होंने वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा करते हुए बैंकों से लिए गए ऋण एवं लंबित बकाया राशि की शीघ्र वसूली के निर्देश दिए, ताकि उर्वरक कंपनियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सके और आपूर्ति व्यवस्था बाधित न हो। मंत्री ने कहा कि संस्था की वित्तीय मजबूती सीधे तौर पर किसानों के हित से जुड़ी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए उन्होंने सभी अचल संपत्तियों की डिजिटल मैपिंग कर ‘संपदा पोर्टल’ पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को पुनः प्रारंभ करने की संभावनाएं तलाशने, उज्जैन स्थित पेट्रोल पंप को शीघ्र शुरू करने तथा प्रमुख मार्गों पर स्थित भूमि का व्यावसायिक उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि मार्कफेड के 316 गोदामों (कुल क्षमता 7.84 लाख मीट्रिक टन) का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि भंडारण और वितरण व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सके। ईईसी एवं एनसीडीसी योजना के तहत निर्मित पुराने गोदामों के पुनर्निर्माण को भी प्राथमिकता देने को कहा गया।

मार्कफेड के समग्र सुधार के लिए गठित विशेष अनुसंधान समिति को 15 दिवस में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। “को-ऑपरेशन एमंग को-ऑपरेटिव्स” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए कृषि विपणन व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में राज्य विपणन संघ के प्रबंध संचालक अजीत अग्रवाल, सचिव महेंद्र दीक्षित सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture