राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार में पान उत्पादन पर जोर, सरकार ने शुरू होगी ये योजना

30 जुलाई 2025, भोपाल: बिहार में पान उत्पादन पर जोर, सरकार ने शुरू होगी ये योजना – बिहार में पान उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसके  लिए वहां की सरकार ने पान विकास योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया है।

 उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने “पान विकास योजना” की शुरुआत की घोषणा की है, जो पान उत्पादक जिलों के किसानों को आर्थिक मदद के साथ तकनीकी मार्गदर्शन भी देगी.

Advertisement
Advertisement

यह योजना न केवल किसानों की आय में वृद्धि करेगी, बल्कि मगही और देशी पान की विशिष्ट पहचान को भी संरक्षित और प्रोत्साहित करने का काम करेगी. इस योजना की स्वीकृति राज्य स्कीम मद से वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 तक दो वर्षों के लिए प्रदान की गई है. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 499.375 लाख (चार करोड़ निन्यानवें लाख सैंतीस हजार पाँच सौ रुपये) की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति दी गई है. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सात पान उत्पादक जिलों – नालन्दा, नवादा, गया, औरंगाबाद, शेखपुरा, वैशाली और सारण के इच्छुक कृषकों को पान की खेती में विस्तार के लिए आवश्यक सहायता अनुदान प्रदान करना है, जिससे पान की उत्पादकता में वृद्धि और किसानों की आय में इजाफा सुनिश्चित हो सके. योजना के तहत मगही एवं देशी पान की खेती करने वाले व्यक्तिगत कृषकों एवं एफपीसी के सदस्यों को न्यूनतम 100 वर्ग मीटर (0.01 हेक्टेयर) से अधिकतम 300 वर्ग मीटर तक की खेती के लिए लाभान्वित किया जाएगा. सहायता अनुदान की राशि प्रति कृषक न्यूनतम 11,750.00 रुपए से लेकर अधिकतम 35,250.00 रुपए तक दी जाएगी. लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहेगी.

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement5
Advertisement