राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसन्धान से किसानों को आर्थिक लाभ

उदयपुर। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसन्धान से किसानों को आर्थिक लाभ महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गोद लिए हुए गाँव हायला में किसानों को दीर्घावधि उर्वरक प्रशिक्षण परियोजना के तहत ‘‘प्रताप हाईब्रिड मक्का-5‘‘ के प्रदर्शन दिये गये थे। प्रक्षेत्र दिवस के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. इन्द्रजीत माथुर, समन्वयक, एटिक ने कहा कि प्रथम पंक्ति प्रदर्शनों के माध्यम से किसानों तक विश्वविद्यालय द्वारा विकसित उन्नत तकनीकें पहुँचती है और इनका परिणाम देखकर गाँव के अन्य किसान उसे अपनाते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के अनुसंधान वैज्ञानिकों द्वारा विकसित सभी तकनीकियों को किसानों तक पहुँचाना एवं उनका आर्थिक लाभ पहुँचाना ही हमारा ध्येय है। परियोजना समन्वयक डॉ. सुभाष मीणा ने किसानों को फसल में उर्वरक उपयोग, मिट्टी की जाँच, जैविक खाद के उपयोग की तकनीकी जानकारी दी एवं डॉ. जगदीश चौधरी ने मक्का की सम्पूर्ण सस्य क्रियाओं की जानकारी दी। डॉ. सुभाष मीणा ने बताया कि प्रदर्शन में 0.2 हैक्टेयर क्षैत्र के लिए मक्का का बीज, उर्वरक, जीवाणु खाद, ट्राईकोडर्मा एवं कीटनाशक भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुभाष मीणा एवं धन्यवाद गोपाल मीणा ने दिया।

महत्वपूर्ण खबर : 50 हेक्टेयर में बोई जाने वाली फसलों का भी बीमा होगा बीमा – मंत्री श्री पटेल

Advertisements
Advertisement
Advertisement