Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना करेगा ‘एक दिवसीय वैज्ञानिक संवाद’ का आयोजन

23 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना करेगा ‘एक दिवसीय वैज्ञानिक संवाद’ का आयोजन – 24 सितम्बर, 2024 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना “धान की सीधी बुवाई” विषय पर ‘एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक संवाद’ की मेजबानी करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ), संयुक्त राज्य अमेरिका के तीन और अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईआरआरआई), फ़िलीपींस के सात प्रतिनिधी भाग लेंगे। आईआरआरआई बीएमजीएफ कार्यक्रम के तहत, संस्थान ने आईआरआरआई द्वारा साझा की गई आनुवंशिक सामग्रियों का उपयोग करके धान की कईं सारी बहु-तनाव सहिष्णु प्रजातियाँ विकसित की हैं।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य धान की सीधी बुवाई को बढ़ावा देने के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे वैज्ञानिक अनुसंधान एवं आईसीएआर – आईआरआरआई की चल रही सहयोगात्मक परियोजनाओं का अवलोकन करना और पारस्परिक सहभागिता द्वारा धान की उन्नत प्रजातियों को विकसित करने की दिशा में कार्य करना है। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ अनुप दास के मार्गदर्शन में किया जाएगा। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com