Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

 ईगल सीड्स द्वारा गेहूं अनुसंधान प्रदर्शनी का आयोजन

13 मार्च 2025, इंदौर: ईगल सीड्स द्वारा गेहूं अनुसंधान प्रदर्शनी का आयोजन – मध्य भारत की अग्रणी बीज प्रदाता कंपनी, ईगल सीड्स एंड बायोटेक प्रा  लि , ने इस वर्ष अपने नवीन और उन्नत बीजों को किसानों एवं व्यापारी बंधुओं तक पहुंचाने  के उद्देश्य से विभिन्न अनुसंधान केंद्रों पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसी क्रम में इंदौर के निकट ब्राह्मण पिपलिया गाँव में स्थित प्रमुख अनुसंधान केंद्र में कंपनी ने एक व्यापक फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें संशोधित गेहूं की किस्मों के अलावा मक्का , मूंग, मिर्च , भिंडी और टमाटर बीज का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री वैभव जैन,सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, सेल्स और मार्केटिंग, श्री अनिल कोल्ते, वाइस प्रेसीडेंट, अनुसंधान और विकास, डॉ. दयानंद सिंह, जनरल मैनेजर मार्केटिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट डॉ. अशोक कुमार गुप्ता सहित  राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 250 से अधिक विक्रेताओं ने भाग लिया।

इस मौके पर श्री जैन ने कहा कि ईगल सीड्स अब सिर्फ सोयाबीन बीजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अन्य फसलों और सब्जी बीजों के क्षेत्र में भी विस्तार करेगी। हमारा लक्ष्य आने वाले समय में संपूर्ण भारत में अपने कारोबार का विस्तार करना है। वहीं श्री कोल्ते ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन में ईगल सीड्स हाइब्रिड और संशोधित किस्मों की एक श्रृंखला लॉन्च करेगी, जिसमें गेहूं , सोयाबीन, हाइब्रिड धान, मिर्च और टमाटर की नई किस्में शामिल हैं, जो कंपनी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अनुसंधान का परिणाम है। डॉ. सिंह ने बताया  कि  हम अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थानों के साथ सहयोग कर उच्च गुणवत्ता के जर्मप्लाज्म का आयात करते हैं और इसे भारतीय कृषि के अनुरूप हाइब्रिड बीजों में विकसित करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमारे वैज्ञानिकों ने सोयाबीन, धान, मक्का और भिंडी की नई किस्में तैयार की हैं, जिनका उपयोग कर किसान अपनी पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि कर रहे हैं। डॉ गुप्ता ने जानकारी दी कि कंपनी अब डिजिटल माध्यमों का भी उपयोग कर किसान एवं व्यापारी बंधुओं को तकनीकी जानकारी तेजी से पहुँचा रही है। ईगल के कॉर्पोरेट ऑफिस में कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) सेल के माध्यम से हर माह 5-6 लाख किसानों को व्हाट्सएप और कॉलिंग के जरिए बीजों की विशेषताओं को साझा किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इन प्रदर्शनी का उद्देश्य किसान एवं व्यापारी बंधुओं को क्षेत्रीय जलवायु और भूमि के अनुरूप किस्मों का चयन करने और उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। इसके पूर्व राजस्थान के अलवर जिले में हुई अनुसंधान प्रदर्शनी में राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 100 वितरकों ने भाग लिया। यहां हाइब्रिड सरसों की विकसित किस्मों को भी दिखाया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com