Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल जिले के पशुओं को अब मिलेगी घर पहुंच उपचार सेवा

16 मई 2023, बैतूल: बैतूल जिले के पशुओं को अब मिलेगी घर पहुंच उपचार सेवा – बैतूल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के बीमार होने पर उन्हें विकासखंड या जिला मुख्यालय के पशु चिकित्सालय तक लेकर आने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। गौपालन को प्रोत्साहन तथा लाभ का धंधा बनाने की कड़ी में द्वार-द्वार पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गौ रक्षा संकल्प सम्मेलन के माध्यम से चलित पशु चिकित्सा इकाई वाहन १गत दिनों मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के पशु पालक किसानों को समर्पित किए गए हैं।

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. विजय पाटिल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिले को प्रत्येक विकासखंड में एक एवं जिला मुख्यालय में दो सहित कुल 11 एंबुलेंस प्राप्त हुई हैं। इन एंबुलेंसों के माध्यम से जिले के ग्रामों में भ्रमण कर पशु चिकित्सा संबंधी सुविधाएं पशुपालकों को उपलब्ध कराई जाएगी।

पशु चिकित्सा वाहन में एक पशु चिकित्सक, डिप्लोमाधारी सहायक पशु चिकित्सक तथा गौसेवक (ड्राइवर) रहेंगे। वाहन में आवश्यक औषधियां, रोग जांच संबंधी उपकरण, माइनर शल्य क्रिया हेतु उपकरण, गौ-भैंसवंशीय पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान हेतु सामग्री उपलब्ध रहेगी। पशुपालक 1962 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। उक्त सेवाओं हेतु शुल्क राशि 150 रुपए प्रति पशु देय रहेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें