Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

ड्रिप सिंचाई योजना से बदली बड़वानी किसान की किस्मत, मिर्च की खेती से 4 एकड़ में कमाया 6 लाख का मुनाफा

21 अगस्त 2025, भोपाल: ड्रिप सिंचाई योजना से बदली बड़वानी किसान की किस्मत, मिर्च की खेती से 4 एकड़ में कमाया 6 लाख का मुनाफा – मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की राजपुर तहसील के ग्राम सिवई के कृषक  बद्रीलाल केसाजी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ‘‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’’ ड्रिप सिंचाई योजना का लाभ उठाकर अपनी कृषि उपज में जबरदस्त वृद्धि की है। इस योजना के माध्यम से उन्होंने अपने 4 एकड़ कृषि क्षेत्र में मिर्च की फसल उगाकर न केवल पानी की बचत की, बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत बने।

ड्रिप सिंचाई सेमिर्च की पैदावार में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

बद्रीलाल जी बताते हैं कि योजना से पहले वे प्रति एकड़ हरी मिर्च 10 से 12 क्विंटल और लाल मिर्च 5-6 क्विंटल की उपज प्राप्त करते थे। पहाड़ी इलाके में अपनी खेती होने के कारण नाली पद्धति से पानी देने पर पौधों को पूरा पानी नहीं मिल पाता था। लेकिन ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने के बाद, अब उन्होंने 4 एकड़ भूमि से 350-400 क्विंटल हरी मिर्च और 50 क्विंटल लाल मिर्च की रिकॉर्ड पैदावार की है।

इसके चलते उनकी कुल शुद्ध आय ₹6 लाख तक पहुंच गई है। इस आय ने उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती दी है और उर्वरक की लागत में भी कमी आई है। बद्रीलाल जी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए सभी किसानों से कम पानी में अधिक रकबा सिंचित करने के लिए ड्रिप सिंचाई तकनीक को अपनाने का आग्रह किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की यह ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने के लिए बनाई गई है। इसका उद्देश्य किसानों को न्यूनतम जल संसाधन में अधिकतम उत्पादन दिलाना है, जिससे पानी की बचत हो और उनकी आमदनी में वृद्धि हो।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बद्रीलाल के इस सफल अनुभव ने साबित कर दिया है कि सही तकनीक और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर किसान अपनी खुशहाली बढ़ा सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com