Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दूध उत्पादन को दुगना करना प्रमुख-राज्यमंत्री श्री लोधी

27 दिसंबर 2025, दमोह: दूध उत्पादन को दुगना करना प्रमुख-राज्यमंत्री श्री लोधी – पशुपालन विभाग में चलाई जा रही दुग्‍ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्‍यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी  जबेरा विकासखण्‍ड के ग्राम घाना मैली पहुँचे।  यहाँ  राज्यमंत्री श्री लोधी ने गाय को गुड़ रोटी खिलाई। साथ ही पशुपालक भूपत सिंह लोधी से चर्चा कर दुग्‍ध समृद्धि अभियान की जानकारी ली। उन्होंने सरकार की दुग्‍ध उत्‍पादन को दुगना करने की मंशा से पशुपालक को अवगत कराया।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा किसानों की आय बढ़ाने के लिये सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही हैं जिसमें दूध उत्पादन को दुगना करना प्रमुख हैं। किसानों का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का दूसरा चरण संचालित किया जा रहा है, जिसमें पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल उन्नयन संतुलित पशु आहार एवं टीकाकरण के लिए जागरुक किया जा रहा है। साथ ही किसानों को दूध का उचित मूल्य प्राप्त हो सके, इस ओर भी सरकार भरसक प्रयास कर रही है, जिसके लिए सहकारी समितियों का गठन किया जा रहा है जिससे उत्पादित दूध का उचित मूल्य किसानों को मिल सके।

ज्ञात हो कि प्रदेश में पशुपालन विभाग द्वारा चलाये जा रहे दुग्‍ध समृद्धि सम्पर्क अभियान द्वितीय के तहत पशुपालकों के घर पहुंचकर उनको पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं कृत्रिम गर्भाधान कर विभाग की वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग कर दुग्‍ध उत्‍पादन बढ़ाने, गाय/भैंस में बछिया का बीज डलवा कर उन्नत नस्ल की बछिया पैदा करने हेतु पशुपालकों से आह्वान किया जा रहा हैं। सरकार ने 52000 समितियों के गठन का लक्ष्य रखा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें