राज्य कृषि समाचार (State News)

डीएनए बारकोड से होगी पौधों की सटीक पहचान

22 फरवरी 2021, जबलपुरडीएनए बारकोड से होगी पौधों की सटीक पहचान – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय ने एक ऐसी अनोखी और विश्व की इकलौती तकनीक का आविष्कार किया है जिसकी बदौलत पौधों की सटीक पहचान मुमकिन हो सकी है। कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने बताया कि विवि के जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र के शोधकर्ता संचालक डॉ. शरद तिवारी, सहायक प्राध्यापक डॉ. कीर्ति तन्तवाय एवं सहशोद्यार्थी डॉ. नीरज त्रिपाठी ने पेटेन्ट ”डी.एन.ए. बारकोड फॉर स्पीशीज आइडेन्टीफिकेशन ऑफ सेज प्लान्ट्स एंड मेथड्स देयर ऑफ”  विषयक तकनीक विकसित की है। 

डी.एन.ए. बारकोड आधारित इस तकनीक से एक समान दिखने वाले पौधों की पृथक पहचान आसानी से की जा सकती है।  समूचे विश्व के कृषि वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, छात्रों एवं व्यवसायियों हेतु यह तकनीक बहुपयोगी साबित होगी।

Advertisements