इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक में संभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
20 जून 2026, इंदौर: इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक में संभागीय समीक्षा बैठक संपन्न – इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप आयुक्त सहकारिता श्री मनोज जायसवाल, सहायक उप आयुक्त सहकारिता श्री घनश्याम सिंह परिहार, संभागीय शाखा प्रबंधक श्री गणेश यादव सहित इंदौर संभाग के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों ने सहभागिता की। साथ ही संभाग के अन्य जिलों से श्री आलोक जैन (इंदौर), श्री आलोक यादव (खण्डवा), श्रीमती संध्या रोकड़े (खरगोन), सुश्री आरजू इकबाल खान (झाबुआ), सुश्री सोनिया लाड़ (प्रबंधक लेखा, धार), श्री शिव आशके (प्रबंधक प्रशासन) तथा आईपीसी बैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में कृषि ऋण वितरण एवं वसूली की प्रगति, ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण विगत 13 अप्रैल से आगामी 30 जून तक संचालित सदस्यता अभियान सहकारी समितियों द्वारा प्रारंभ की गई अन्य व्यावसायिक गतिविधियों तथा कालातीत सदस्यों से वसूली की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव ने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु ऋण वितरण एवं वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों को गति प्रदान करने तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। साथ ही किसानों को उर्वरकों का वितरण पूर्णतः ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने तथा सहकारी समितियों की गतिविधियों के विस्तार के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।श्री यादव ने अपेक्स बैंक की विजय नगर शाखा के प्रांगण में आम के पेड़ का पौधा भी लगाया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

