Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी 2023-24 की समीक्षा एवं खरीफ-2024 तैयारी की संभागीय बैठक 21 मई को

20 मई 2024, इंदौर: रबी 2023-24 की समीक्षा एवं खरीफ-2024 तैयारी की संभागीय बैठक 21 मई को – गत रबी 2023-24 की समीक्षा एवं खरीफ-2024 के कार्यक्रम निर्धारण हेतु संभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन 21 मई को पूर्वान्ह 10 बजे से 6 बजे तक रेसीडेंसी कोठी में किया गया है।

यह बैठक दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। इस सत्र में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सहकारिता विभाग तथा संबद्ध संस्थाओं की विभागीय गतिविधियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की जायेगी। दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया है। इसमें उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन/डेयरी, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग तथा संबद्ध संस्थाओं की विभागीय गतिविधियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की जायेगी। इस बैठक में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com