राज्य कृषि समाचार (State News)

संभागायुक्त ने निगरनी में जैविक खाद की यूनिट का निरीक्षण किया

 24 जून 2025, धार: संभागायुक्त ने निगरनी में जैविक खाद की यूनिट का निरीक्षण किया – इंदौर संभाग आयुक्‍त  श्री दीपक सिंह द्वारा सोमवार को विकासखंड मनावर के ग्राम पंचायत निगरनी में जैविक खाद की यूनिट  का निरीक्षण कर अवलोकन किया ।  संभाग आयुक्त द्वारा समूह की दीदियों से चर्चा भी की गई।  इस दौरान कलेक्‍टर  श्री प्रियंक मिश्रा,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी भी साथ थे।

संभाग आयुक्त श्री सिंह को समूह की  दीदियों  ने बताया कि उनके समूह का नाम राधा स्वामी स्व सहायता समूह है।  उन्होंने जैविक खाद के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गोबर की खाद्य, पांच पत्ती वाली व छाछ का उपयोग के साथ ही भिन्न-भिन्न प्रकार की खाद बनाई जाती है।  उन्होंने बताया कि पहले रासायनिक खाद का उपयोग करते थे,अब धीरे-धीरे रासायनिक खाद का उपयोग कम किया है व जैविक खेती की ओर आगे बढ़े  हैं।  दीदियों द्वारा बताया गया कि हमारे खेत में कॉटन, मक्का, सोयाबीन एवं गेहूं की फसल बोई जाती हैं, जिससे  मनावर , गंधवानी बाकानेर एवं धामनोद की मंडियों में बेचा जाता है। हमारी  30  दीदियां  जीवामृत पर कार्य कर रही है। समूह की एक दीदी ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने पक्का मकान बनाया है । इसी के साथ ही खेती के लिए ड्रिप और स्प्रिंकल खरीद कर उसका भी उपयोग कर  आमदनी में वृद्धि हुई है।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन हुआ था जिसमें रासायनिक खाद के प्रयोग से श्वास संबंधित बीमारियों के मरीज अधिक मिले है। इसलिए हमारा प्रयास यह रहता है कि अधिक से अधिक लोगों को जैविक खेती के ओर प्रेरित करे। समूह की दीदियों से उन्होंने यह भी जानकारी ली कि उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है या नहीं व योजना से मिले रुपयों का उपयोग वे किस प्रकार कर रही हैं यह भी जानकारी ली। समूह की दीदियों ने बताया कि उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है और वह उन रुपयों को बच्चों की शिक्षा में उपयोग कर रही है।  इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement