Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि यंत्रों के लिए जारी किये जा रहे जिलेवार लक्ष्य

09 सितम्बर 2022, इंदौर: कृषि यंत्रों के लिए जारी किये जा रहे जिलेवार लक्ष्य – कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, मध्य प्रदेश शासन , भोपाल द्वारा वर्ष  2022-23 हेतु 08 सितम्बर दोपहर 12 बजे से 19 सितम्बर 2022 तक कृषि यंत्रो (विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड) , स्वचालित रीपर / रीपर (ट्रेक्टर ऑपरेटेड) , रीपर कम बाइंडर , श्रेडर/मल्चर , पावर वीडर (2 बी.एच.पी. से अधिक का इंजन चलित) एवं पावर टिलर -8 बी.एच.पी से अधिक) के जिलेवार लक्ष्य जारी किये जा रहे हैं ।  प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरूद्ध लॉटरी 20 सितम्बर 2022 को सम्पादित की जायेगी। लॉटरी उपरांत चयनित कृषकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची पोर्टल पर दोपहर 03 बजे प्रदर्शित की जावेगी।

कृषक  धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री  के नाम से बनवाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। जिन यंत्रों के लिए  5000 रुपए की धरोहर राशि का डीडी बनाना है, वे यंत्र हैं – .विनोविंग फेन (ट्रेक्टर/मोटर ऑपरेटेड) , स्वचालित रीपर/ रीपर (ट्रैक्टर  ऑपरेटेड) , पावर टिलर -8 बी.एच.पी से अधिक ,  श्रेडर/मल्चर ,पावर वीडर ( 2 बी. एच.पी. से अधिक का इंजन चलित)जबकि  रीपर कम बाइंडर के लिए 10000 रुपए की धरोहर राशि का डीडी बनाना पड़ेगा।

इसी तरह ई – कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से नवीन तकनीक के उन्नत कृषि यंत्रों जैसे बेलर, हे रेक, हैप्पी सीडर / सुपर सीडर, न्यूमेटिक प्लांटर एवं पावर हैरो पर भी  ‘मॉंग अनुसार ‘ (ऑन डिमांड) श्रेणी अंतर्गत अनुदान उपलब्ध कराने की सुविधा दी गई है। इच्छुक कृषक निर्धारित धरोहर राशि  रु.5000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) संबंधित  जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: 5 सितंबर इंदौर मंडी भाव, प्याज में एक बार फिर आया उछाल 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )