Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर कृषि उपज मंडी में लगा ‘प्राकृतिक हाट बाजार’

24 जनवरी 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर कृषि उपज मंडी में लगा ‘प्राकृतिक हाट बाजार’ –  प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। वहीं वर्ष-2026 को ‘‘कृषक कल्याण वर्ष’’ का नाम दिया गया है। कृषक कल्याण वर्ष के तहत जिले में किसानों को विभिन्न सुविधाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में कृषि रथ भ्रमण पर है, यह कृषि रथ विभिन्न ग्रामों में किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दे रहा है।

बुरहानपुर जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने एवं उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रति गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले कृषि उपज मंडी, शनवारा में ‘प्राकृतिक हाट बाजार’ का आयोजन किया जा रहा है।‘ गुरुवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने प्राकृतिक हाट बाजार का अवलोकन किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती से उत्पादित विभिन्न सब्जियों एवं उत्पादों की सराहना करते हुए, चने की दाल एवं केले की खरीदी की। इस दौरान अन्य अधिकारियों ने भी प्राकृतिक खेती से उत्पादित ताजी एवं रसायनमुक्त सब्जियों को खरीदा। प्राकृतिक हाट बाजार में मैथी, बैगन, केले, मूंग दाल, चना दाल, अरहर दाल, उड़द दाल, मिर्च पाउडर, शहद सहित अन्य प्राकृतिक उत्पाद आकर्षण का केन्द्र रहे।

प्राकृतिक हाट बाजार के अवलोकन के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने हाट बाजार में कृषक विक्रेताओं से संवाद करते हुए प्राकृतिक खेती की प्रक्रिया, खेती में अपनाई जा रही तकनीकों एवं उत्पादों की गुणवत्ता के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। किसानों ने बताया कि वे किस प्रकार बिना रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के, प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हुए खेती कर रहे हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक एवं सुरक्षित उत्पाद प्राप्त होते है।कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है, इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ सुरक्षित एवं पौष्टिक उत्पाद प्राप्त होते है, अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती करने के लिये प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके सहित अन्य उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture
बुरहानपुर कृषि उपज मंडी में लगा ‘प्राकृतिक हाट बाजार’

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें