Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी में जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न

17 जनवरी 2025, सिवनी: सिवनी में जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न – कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन  द्वारा  गत दिनों  जिला उपार्जन समिति की बैठक लेकर धान उपार्जन की प्रगति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने  उपार्जित धान तथा चिन्हांकित गोदामों में भंडारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपार्जित धान के उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं परिवहनकर्ताओं को दिए। उन्होंने सभी परिवहनकर्ताओं को उपार्जित धान के उठाव कार्य में गति लाने के लिए वाहन की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपार्जित धान को रेडी टू ट्रांसपोर्ट न सहित अन्य लापरवाही बरतने वाली समितियों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने समितियों के पर्यवेक्षण के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश जारी किए हैं।    

कलेक्टर सुश्री जैन ने बैठक में उपस्थित मिलर्स को भी धान उठाव तथा मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी केन्द्रों में बारदाने सहित सभी आवश्यक व्यवस्था की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com