Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पन्ना में जिला उपार्जन समिति की बैठक सम्पन्न

13 मार्च 2025, पन्ना: पन्ना में जिला उपार्जन समिति की बैठक सम्पन्न – कलेक्टर सुरेश कुमार ने गत दिनों  कलेक्टर कक्ष में जिला उपार्जन समिति की बैठक के दौरान रबी विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान खरीदी केंद्रों के निर्धारण तथा उपार्जन की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में खरीफ उपार्जन वर्ष 2024-25 में उपार्जित धान के परिवहन, स्वीकृति पत्रक, डब्ल्यूएचआर, किसानों, समिति एवं ऑपरेटर के भुगतान की जानकारी लेकर वर्तमान रबी उपार्जन वर्ष में गेहूं खरीदी,  केन्द्र व शासन से प्राप्त लक्ष्य तथा पात्र समिति व समूह एवं इस वर्ष खरीदी केन्द्र आवंटन के लिए पात्र समितियों के चयन के संबंध में भी समीक्षा की गई। इसके अलावा गेहूं उपार्जन के लिए  बारदाने तथा गोदामों की व्यवस्था के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में खाद्य, कृषि, सहकारिता, नापतौल विभाग सहित कृषि उपज मण्डी, वेयर हाउस, सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन, विपणन संघ एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक व भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com