राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया में जिला उपार्जन समिति की बैठक सम्पन्न

10 नवंबर 2025, दतिया: दतिया में जिला उपार्जन समिति की बैठक सम्पन्न – कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े की अध्यक्षता में  गत दिनों  कलेक्टर कक्ष में जिला उपार्जन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत ज्वार, बाजरा एवं धान उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

 बैठक के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि दतिया जिले में 24 नवम्बर से ज्वार एवं बाजरा एवं 1 दिसम्बर 2025 से धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन केन्द्रों पर की जायेगी। उन्होंने बताया कि दतिया जिले में चार उपार्जन केन्द्र निर्धारित किए गए  हैं जिसमें शासकीय वेयर हाऊस नैनेर, रोहणी वेयर हाऊस खड़ौआ, ओम सांई वेयर हाऊस  भांडेर एवं मोदी वेयर हाऊस खंजापुरा शामिल है।

Advertisement
Advertisement

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वानखडे द्वारा पंजीकृत 454 किसानों के लिए निर्धारित उपार्जन केन्द्रों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक  में उपार्जन केन्द्रों के निर्धारण, भुगतान प्रक्रिया, किसानों न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद एवं उपार्जन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने समस्त अधिकारियों को दूसरें जिलों से खरीदी कर दतिया जिले के खरीदी केन्द्रों पर फसल बेचने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत के निवारण हेतु कंट्रोल रूम एवं फ्लाइंग  स्क्वाड  गठित करने के निर्देश भी दिए।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement