राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा में नरवाई पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

19 मार्च 2026, छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा में नरवाई पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित – छिन्‍दवाड़ा/17 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण की अध्यक्षता में जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से गत दिवस जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त जिला अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सभी सीएमओ उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री नारायन ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पंचायत स्तर पर पटवारी, कृषि विस्तार अधिकारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं कोटवार की टीम गठित कर उनका प्रशिक्षण आयोजित किया जाए। यह टीम किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करेगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि यदि कोई किसान नरवाई जलाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना अथवा एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में संचालित सभी कंबाइन हार्वेस्टर में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) या स्ट्रॉ रीपर का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। हार्वेस्टिंग के बाद सुपर सीडर से मूंग एवं उड़द की बुवाई कर नरवाई जलाने की घटनाओं को रोका जा सकता है।

उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा उन्नत कृषि यंत्रों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, आयुक्त नगर पालिक निगम, उप संचालक कृषि तथा अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements