Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि उत्पादन आयोग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

10 नवंबर 2025, दतिया: कृषि उत्पादन आयोग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित –  कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे की अध्यक्षता में आज कृषि उत्पादन आयोग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वानखडे ने संबंधित समस्त अधिकारियों को किसानों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समय सीमा में कार्ययोजना बनाने एवं कार्यो के प्रति जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री वानखडे ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को नर्सरी में उपलब्ध  पौधों  की अधिकतम  बिक्री  सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फूल की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फूल वालों के साथ कार्यशाला आयोजित कर पॉलीहाऊस, ग्रीन हाऊस से होने वाले लाभ की समझाईश देकर जिले में पॉलीहाऊस स्थापित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने  ड्रैगन  फ्रूट, मौसमी फल एवं  मौसमी  सब्जियों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए योजना बनाकर किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से प्रशिक्षण देकर उन्नत तकनीक, नई  प्रक्रियाएं , कीटनाशक नियंत्रण एवं बीमारियों से बचाव के उपाय सिखाए जाएं ।

कलेक्टर ने पराली प्रबंधन के लिए हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर मशीनों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान संघों के साथ चर्चा करने एवं जिला व ब्लाक स्तर पर बैठक करने के निर्देश उपसंचालक कृषि श्री राजीव वशिष्ठ को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को डीएपी के विकल्पों के बारे में भी समझाईश दी जाए। साथ ही खाद विक्रेताओं द्वारा मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने पर नियंत्रण रखने के लिए दुकान के बाहर 24 घंटे के भीतर रेट लिस्ट चस्पा कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारिता विभाग को टैक्स कम्प्यूटराईजेशन का कार्य पूर्ण करने, दुग्ध एवं  मत्स्य  समितियों की संख्या बढ़ाने एवं जन  औषधि केन्द्र के माध्यम से जैनरिक दवाओं को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, कामधेनु योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने उपसंचालक पशु चिकित्सा को निर्देश दिए कि ई-अटेंडेंस लगने पर ही समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों  का वेतन आहरित  किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें