Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच में जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण आयोजित

04 फ़रवरी 2025, नीमच: नीमच में जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण आयोजित – उद्यान विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन गत दिनों कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ.सी.पी.पचोरी, उप संचालक उद्यान श्री अतर सिंह कन्नौजी, डॉ.पी.एस.नरूका, श्री सत्येन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी  एवं  किसान उपस्थित थे।  

विधायक श्री परिहार ने किसानों को उद्यानिकी विभाग की फल क्षेत्र विस्तार, सब्जी क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र विस्तार आदि योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने एवं उन्नत तकनीक से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उप संचालक उद्यान श्री अतर सिंह कन्नौजी ने उपस्थित अतिथियों एवं कृषकों का स्वागत किया और विभागीय अनुदान योजनाओं की जानकारी दी। डॉ.पचौरी ने कृषकों को फल क्षेत्र विस्तार, सब्जी क्षेत्र विस्तार एवं मसाला क्षेत्र विस्तार को बढाने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही मृदा परीक्षण, जैविक/प्राकृतिक खेती एवं फसल चक्र, जैविक विधियों से कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में बताया।

कृषि वैज्ञानिक डॉ.पी.एस.नरूका ने कृषकों उद्यानिकी फसलों की मार्केटिंग एवं गुणवत्ता नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। डॉ.गर्विता रूनवाल ने बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं दुधारू पशुओं पर केसीसी तथा कृत्रिम गर्भाधान योजनाओं की जानकारी दी। एल.डी.एम. श्री सत्येन्द्र शर्मा ने बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। जिला रिसोर्स पर्सन श्री सुभाष चन्द्र शर्मा ने पीएम.एफएमई योजना के तहत डीपीआर तैयार करने एवं बैंक ऋण प्राप्त करने हेतु आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी।  कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक गण श्री भागीरथ नागदा (ग्राम बासनिया) श्री घनश्याम रावत (ग्राम रातीतलाई) श्री राधेश्याम मेघवाल (ग्राम खेमपुरा) उपस्थित थे। इस मौके पर किसानों को अन्य कृषकों के  यहां  भ्रमण कराया तथा उन्नतशील खेती के अनुभवों को कृषकों के साथ साझा किया।  श्री विदेश वसुनिया ने आभार व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com