Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर में जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला सम्पन्न, मंत्री पटेल ने जैविक खेती और किसान समृद्धि पर जोर दिया

20 मार्च 2026, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर में जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला सम्पन्न, मंत्री पटेल ने जैविक खेती और किसान समृद्धि पर जोर दिया – मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल व गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, श्री रामसनेही पाठक, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी,  सुनील कोठारी,  सीताराम नामदेव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, सीईओ जिला पंचायत  गजेन्द्र सिंह नागेश, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और जिले से आए बड़ी संख्या में कृषकगण मौजूद थे।

कार्यक्रम में मंत्री पटेल व अन्य अतिथियों ने मंच से हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। मेला के दौरान लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया गया। मंत्री पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में किसानों की समृद्धि के साथ कुछ सामाजिक चुनौतियां भी सामने आई हैं, जिनमें नशा और अपराध जैसी समस्याएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना और मूंग जैसी फसलों ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, जिससे जिले को समृद्धि मिली है।

मंत्री  पटेल ने कहा कि नरसिंहपुर जिले की पहचान उसकी उपजाऊ भूमि और कृषि समृद्धि से है। यहां के किसान एशिया की सबसे उपजाऊ भूमि पर खेती करने वाले किसानों में शामिल हैं। उन्होंने गिरते जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब भूजल स्तर में लगातार कमी आ रही है, जो भविष्य के लिए गंभीर संकेत है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने जैविक खेती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि किसानों को रासायनिक उर्वरकों और दवाइयों के अत्यधिक उपयोग से बचते हुए जैविक खेती को अपनाना चाहिए, ताकि भूमि की उर्वरता बनी रहे और आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ वातावरण मिल सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिले का वैभव केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमें कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग की दिशा में भी आगे बढ़ना होगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

उन्होंने बताया कि स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के माध्यम से सराहनीय कार्य किया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। महिलाओं को प्रोत्साहन और सहायता देने की आवश्यकता है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और आर्थिक विकास में भागीदार बनें।

मंत्री पटेल ने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने किसानों से आव्हान किया कि वे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसान मूंग की जगह उड़द की फसल लगाते हैं, तो सरकार द्वारा प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि यह पहल देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई है और किसानों को इसमें सहभागी बनना चाहिए। मंत्री ने कहा कि नरसिंहपुर जिला उत्पादन के साथ-साथ प्रोसेसिंग के क्षेत्र में भी अग्रणी बने। इसके लिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता जरूरी है।

 उन्होंने कहा कि भूमि की उर्वरता को बनाए रखने के लिए जैविक खेती को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए गोबर आधारित खाद का उपयोग और गौ पालन को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे प्राकृतिक खेती को सशक्त किया जा सके और किसानों का भविष्य सुरक्षित हो। कार्यक्रम को विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक महेन्द्र नागेश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture