Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा जिले में 59045 मीट्रिक टन खाद का वितरण

22 नवंबर 2024, विदिशा: विदिशा जिले में 59045 मीट्रिक टन खाद का वितरण – कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह के विशेष प्रयासों से  जिले में विभिन्न प्रकार के खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।  खाद  के रैक जिले में लगातार आ रहे  हैं ।

 उप संचालक  कृषि श्री  केएस खपडिया ने विगत वर्ष  के  खाद उठाव की तुलनात्मक जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष में 30 सितंबर तक डीएपी  एवं  एनपीके 59096 मीट्रिक टन का वितरण किया गया था जबकि इस वर्ष अब तक अर्थात 20 नवम्बर 2024 तक डीएपी  एवं  एनपीके 59045 मीट्रिक टन डीएपी का भण्डारण कराया जा चुका है जो गत वर्ष की तुलना में उक्त अवधि में वितरित किए गए खाद से अधिक है।

विदिशा जिले में गुरुवार 21  नवंबर  तक 58547  मीट्रिक  टन का वितरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है । वर्तमान में 699  मीट्रिक  टन मात्रा शेष है जिसका वितरण भी लगातार जारी है । जिले में कालाबाजारी एवं अधिक दर पर विक्रय करने पर विगत  दिनों  में 03  एफआईआर  दर्ज की जा चुकी है । जिले की समस्त सेवा सहकारी समितियों पर 80 से 82 प्रतिशत तक उर्वरक की पूर्ति करा दी गई है । सप्ताह में डबल लॉक उर्वरक विक्रय केन्द्र पर उपलब्ध डीएपी किसानों की संख्या को दृष्टिगत रखते  हुए  पीओएस मशीन की संख्या 01 से बढाकर 03 की जाकर डीएपी उर्वरक का वितरण कराया जा रहा है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिले में वर्तमान में 60 प्रतिशत  बोनी पूरी हो चुकी है । प्रमुख फसलों  गेहूं , चना मसूर एवं सरसों की  बोनी  को दृष्टिगत रखते  हुए  पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है। जिसका वितरण जिला प्रशासन की देखरेख में किया जा रहा है । आगामी दिनों में भी लगातार उर्वरक की रैक जिले को प्राप्त हो रही है ।  किसानों  से अपील है कि वर्तमान में आवश्यकता अनुसार ही उर्वरक का उठाव करें ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com