राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल जिले में 2 लाख 31 हजार 465 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण

17 दिसंबर 2024, बैतूल: बैतूल जिले में 2 लाख 31 हजार 465 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण – मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के कार्यकाल में प्रदेश को विकास की नई गति मिली है। प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।  

 उप संचालक कृषि ने बताया कि रबी वर्ष 2023-24 में 22467 क्विंटल, खरीफ वर्ष 2024 में 42 हजार 397 क्वि. एवं रबी वर्ष 2024 में 24505 क्वि. इस प्रकार एक वर्ष में कुल 89 हजार 369 क्वि. बीज किसानों को सहकारी संस्थाओं एवं निजी बीज विक्रेताओं के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। रबी वर्ष 2023-24 में 68 हजार 769 मे.टन, खरीफ वर्ष 2024 में 89 हजार 904 मे.टन एवं रबी वर्ष 2024 में 72 हजार 792 मे. टन इस प्रकार एक वर्ष में कुल 2 लाख 31 हजार 465 मे.टन उर्वरक किसानों को सहकारी संस्थाओं एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। माह दिसम्बर 2023 से माह दिसम्बर 2024 तक कुल 27075 मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को वितरित किए गए है। जिले में खरीफ मौसम 2024 में कोदो कुटकी- 600 हेक्टेयर, ज्वार 1500 हे. कुल 2100 हेक्टेयर क्षेत्र में मिलेट फसलों की बुआई की गई है। मिलेट फसलों के लिए विशेष अभियान के तहत जिला स्तर पर 1 मई 2023 को जागरूकता रैली, 29 दिसंबर 2023 को ईट राइट मेला, 5 एवं 06 फरवरी 2024 को मिलेट मेला, 6 मार्च 2024 को मिलेट सेमिनार एवं 21 जून 2024 को दशम अन्तराष्ट्रीय योग दिवस सह श्री अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया।

सुपर सीडर तकनीक से की जा रही बोवनी–  बैतूल जिले 3 लाख 94 हजार 754 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित है, जो नीरा फसली क्षेत्र से 76 प्रतिशत है। सिंचाई स्रोतों के जल का समुचित उपयोग के लिए जिले में 106580 हेक्टेयर क्षेत्र में स्प्रिंकलर पाइप लाइन ड्रिप से सिंचाई की जा रही है। इसके अलावा जिले में नरवाई को जलाने से रोकने के लिए 30 ग्रामों का चयन किया गया है, जिनमें 1 हजार एकड़ क्षेत्र में सुपर सीडर/हैप्पी सीडर के माध्यम से चने की सीधी बुवाई की जा रही है।  वर्ष 2023-24 में बैतूल जिले में 8 निजी कस्टम हायरिंग केंद्र खोले गए, जिसमें कुल अनुदान 72 लाख रुपए की राशि कृषकों को प्रदान की गई। इस वित्तीय वर्ष में 25 कस्टम हायरिंग खोलने का लक्ष्य की पूर्ति की जा रही है।

योजनाओं से हितग्राहियों को किया लाभान्वित-   बीज ग्राम योजना में दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक कुल 11 हजार 850 कृषकों को लाभान्वित किया गया है। इसी तरह गत एक वर्ष में तिलहन मिशन योजना में 1 हजार 939 किसानों, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना में 7 हजार 847 किसानों, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 763 कृषकों, बलराम तालाब योजना में 13 किसानों, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में 1 हजार 476 किसानों, नलकूप खनन योजना में 25 किसानों तथा राज्य मिलेट मिशन योजना में 32 किसानों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम 2023 में 1 लाख 10 हजार 503 किसानों का बीमा कराया गया था, जिसमें से 5 हजार 657 किसानों को 60.0474 करोड़ बीमा दावा राशि प्राप्त हुई है। रबी मौसम 2023-24 में 77 हजार 953 किसानों एवं खरीफ मौसम 2024 में 99 हजार 460 किसानों का बीमा किया गया है।

Advertisement
Advertisement

ड्रोन प्रदर्शन एवं नैनो उर्वरकों का उपयोग–   विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत बैतूल जिले में  17 दिसंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक कुल 108 पंचायतों में ड्रोन प्रदर्शन के माध्यम से फसलों पर कीट/रोग नियंत्रण के लिए दवाई का छिड़काव एवं नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। जिले में वर्ष 2023-24 में 41 हजार 444 बॉटल (500 ML प्रति बॉटल) नैनो यूरिया वितरित कराई गई है। इस वर्ष 2024-25 में यूरिया-20,680 बॉटल एवं डीएपी 12,380 बॉटल कुल 33060 बॉटल वितरित कराई गई है। इफको कंपनी द्वारा नैनो उर्वरकों के छिड़काव के लिए 05 ड्रोन उपलब्ध कराये गये है। जिनका प्रदर्शन व फसल में छिड़काव का उपयोग सतत रूप से जारी है।

Advertisement
Advertisement

आगामी 5 साल में विभाग की प्रस्तावित कार्य योजना–   उपसंचालक कृषि ने बताया कि विभाग द्वारा आगामी 5 सालों के लिए प्रस्तावित कार्य योजना बनाई गई है। जिनमें विकासखंड वार शिविर का आयोजन कर किसानों में एफपीओ एवं कस्टम हायरिंग सेंटर संबंधी प्रोत्साहन योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा। जिले में एथेनॉल प्लांट की स्थापना हो गई है, जिसमें मक्का फसल का उपयोग किया जाएगा, जिससे किसानों को मक्का का उचित मूल्य प्राप्त होगा। मध्य प्रदेश शासन द्वारा रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना स्वीकृत की गई है, जिसके परिपेक्ष में मिलेट फसलों के क्षेत्र में वृद्धि प्रस्तावित की गई है। वर्ष 2023-24 की तुलना में 11 प्रतिशत स्वाइल हेल्थ कार्ड वितरित किए जाएंगे। वर्तमान समय में इफको कंपनी द्वारा 5 ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। आगामी वर्षों में लगभग 20 ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement