Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के बीच बेहतर सरल तकनीकों का विस्तार

11 नवंबर 2026, भोपाल (कृषक जगत): किसानों के बीच बेहतर सरल तकनीकों का विस्तार – म. प्र. में डिजिटल जलवायु सलाहकार सेवाएं और जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने विषय पर इकार्डा और भारतखंड कंसोर्टियम साॅलिडेरिडाड द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । म प्र को किसान केंद्रित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित डिजिटल कृषि इकोसिस्टम की आवश्यकता पर काम करने की नीतियों पर विशेषज्ञो ने मंथन किया। मौसम के पूर्वानुमान और कृषि सलाह को खेत तक प्रभावी बनाने के लिए जमीन स्तर पर सत्यापित डेटा ग्राम स्तर पर डिजिटल हब और किसानों के अनुकूल सेवाओं पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विशेषण संस्थान , मैनिट,राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान ,किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ,कृषि विज्ञान केंद्र, निजी शैक्षणिक संस्थानों,डिजिटल कृषि कंपनी और किसान उत्पादक संगठन एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर इकार्डा के प्रमुख डॉ विनय नांगिया ने सम्बोधित कर चीन और मिस्र देशो के अनुभव साझा किये उन्होंने कृषि से जुड़े निर्णय को बेहतर बनाने और प्राकृतिक आपदाओं की तैयारी को मजबूत करने में डिजिटल तकनीकी क्षमता बढ़ाने पर जोर देने की बात कही । डिजिटल नवाचारों का व्यावहारिक लाभ किसान तक पहुंचाने के लिए सहायक बिनियामक ढांचे ,मजबूत संस्थागत तंत्र टिकाऊ बिजनेस मॉडल की आवश्यकता पर काम करने की बात कही। साॅलिडेरिडाड के महाप्रबंधक डॉ सुरेश मोटवानी ने म प्र की विविध कृषि जलवायु परिस्थितियों को रेखांकित करते हुए कहा की राज्य क्षेत्र विशिष्ट डिजिटल कृषि समाधान विकसित करने और उनके परीक्षण के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करता है।

बीजों का चयन,मौसम की सलाह, बाजार उपलब्ध को कवर करने वाली तकनीको का विस्तार से एग्रीकल्चर को बढ़ाना दिया जा सकता है। डॉ मोटवानी ने सस्ती सेवा मॉडल तकनीक किसानों तक पहुंचे कस्टम हायरिंग सेंटर बेहतर संस्थागत चयन में सार्वजनिक निजी भागीदारी और डाटा शेयरिंग में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित करने की बात कही। कार्यशाला में किसान कल्याण कृषि विकास विभाग के संयुक्त संचालक डॉ कमल जैन एवं श्री जितेंद्र सिंह परिहार , अटल बिहारी वाजपेई सुशासन की डॉ दीपाली निजी एवं शासकीय संस्थान से डा सोमिल सरकार, डॉ रजत, डॉ विकास पूनिया ,श्री रोहित नामदेव सहित प्रगतिशील कृषक एफ पी ओ प्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन साॅलिडेरिडाड की डॉ रीना मेहरा ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें