किसानों को गुलाब एवं सब्जी उत्पादन के साथ पशुपालन के लिए प्रेरित करें – कलेक्टर गुना
11 नवंबर 2026, गुना: किसानों को गुलाब एवं सब्जी उत्पादन के साथ पशुपालन के लिए प्रेरित करें – कलेक्टर गुना – कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में गत दिनों कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री कन्याल ने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को आधुनिक खेती, गुलाब उत्पादन, सब्जी उत्पादन एवं कृषि की नवीन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे परंपरागत खेती के साथ आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित कर सकें। उन्होंने किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने और योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया।
कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश – पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान टीकाकरण, किसान क्रेडिट कार्ड, कृत्रिम गर्भाधान, आचार्य विद्यासागर योजना एवं कामधेनु योजना की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने का एक मजबूत माध्यम है। इसके लिए किसानों को अधिक दूध देने वाली उन्नत नस्लों की जानकारी दी जाए तथा उन्हें वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने के लिए प्रेरित किया जाए।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अवधेश पांडेय ने जानकारी दी गई कि जिले में कुल 482 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं। इनमें महिला स्व-सहायता समूह, सेवा सहकारी समितियों, विपणन समितियों, बहुउद्देशीय समितियों एवं उपभोक्ता भंडारों द्वारा संचालित दुकानों की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में उन्होंने सेल्समेन की उपस्थिति की जानकारी से भी अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता सेवा केंद्र के माध्यम से 01 जनवरी 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक प्राप्त कुल 4,289 शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जा चुका है।समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने प्रत्येक माह के राशन वितरण की समीक्षा करते हुए शेष राशन वितरण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम राशन वितरण वाली उचित मूल्य दुकानों में वितरण कार्य की प्रगति बढ़ाने तथा शेष राशन का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को नियमित रूप से उचित मूल्य दुकानों का भ्रमण एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


