Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़ : उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

11 नवंबर 2026, राजगढ़: राजगढ़ : उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न – कलेक्टर डॉ.  गिरीश  कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर  डॉ. मिश्रा द्वारा उद्यानिकी एवं कृषि विभाग में संचालित माइक्रो इरिगेशन योजना के अंतर्गत प्राप्त कृषक आवेदनों एवं जारी कार्यादेशों के अनुसार किसानों से संपर्क कर ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम स्थापित होने की स्थिति का सर्वे कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जिले में लहसुन की फसल का रकबा एवं उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से क्लस्टर विकास के लिए कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के संयुक्त दल को सर्वे कार्य करने के निर्देश दिए।

साथ ही बैठक में बताया गया कि योजना के अंतर्गत किसानों को ड्रिप इरिगेशन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कंपनियों की सूची तैयार की जा रही है। किसानों को सिंचाई की आधुनिक तकनीकों के उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए संगोष्ठी आयोजित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इससे किसानों की लागत कम करने और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। बैठक में उप संचालक उद्यानिकी श्री वीरेन्द्र सिंह मीना, उप संचालक कृषि श्री कैलाश मगर सहित उद्यानिकी विभाग जिला राजगढ़ का समस्त मैदानी अमला उपस्थित रहा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile