Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी: पशुपालन विभाग में वाहन अनुबंध हेतु 12 नवंबर तक निविदा आमंत्रित

11 नवंबर 2026, शिवपुरी: शिवपुरी: पशुपालन विभाग में वाहन अनुबंध हेतु 12 नवंबर तक निविदा आमंत्रित – उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा तरल नत्रजन एवं सीमेन वितरण के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वाहन अनुबंध हेतु  12 नवंबर  तक अल्पकालीन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी, पशुपालन विभाग शिवपुरी कार्यालय के अंतर्गत बोलेरो कैम्पर, टाटा योद्धा अथवा पिकअप वाहनों को किराए पर अनुबंध किए जाने के संबंध में यह आधिकारिक सूचना जारी की गई है।जारी शर्तों के अनुसार अनुबंधकर्ता द्वारा वाहन मय चालक एवं डीजल सहित आवश्यकतानुसार उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग शिवपुरी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य होगा। वाहन के रखरखाव एवं अन्य समस्त व्यय अनुबंधकर्ता द्वारा स्वयं वहन किए जाएंगे। इसके अलावा लोडर वाहन में लोडिंग क्षमता कम से कम 5 फीट X 8 फीट होना तथा वाहन के समस्त वैध पंजीयन एवं टैक्स संबंधी दस्तावेज पूर्ण होना आवश्यक है।

इच्छुक निविदाकार अपनी दरें सीलबंद लिफाफे में कार्यालय उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग (काली माता मंदिर के पास, झांसी तिराहा) में 12 नवम्बर को सांय 06 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करा सकते हैं। इसके पश्चात प्राप्त होने वाली निविदाओं को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन सीलबंद लिफाफों को चयन समिति द्वारा 13 नवम्बर 2026 को खोला जाएगा।निविदा लिफाफों में संलग्न सूची के अनुसार समस्त दस्तावेजों को स्व-प्रमाणित कर संलग्न करना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी या विस्तृत विवरण प्राप्त करने के लिए इच्छुक निविदाकार कार्यालय उपसंचालक पशुपालन विभाग शिवपुरी में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें