Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राष्ट्रीय बाँस प्रदर्शनी में बाँस उत्पादों का प्रदर्शन

15 मार्च 2023, भोपाल ।  राष्ट्रीय बाँस प्रदर्शनी में बाँस उत्पादों का प्रदर्शन – म.प्र. राज्य बाँस मिशन ने पीएचडी हाउस, नई दिल्ली में केन्द्रीय किसान कल्याण मंत्रालय की 2 दिवसीय राष्ट्रीय बाँस विकास कार्यशाला एवं प्रदर्शनी में सहभागिता की। मिशन द्वारा हरदा जिले के बाँस उत्पादों का ‘एक जिला- एक उत्पाद’ के तहत विशेष रूप से प्रदर्शन किया गया। भोपाल के बाँस उद्यमी श्री असित कुमार साहा ने भी अपनी कंपनी फाइन क्राफ्ट इंडिया की बाँस से निर्मित घर की सजावटी वस्तुओं का प्रदर्शन किया।

वन मण्डल हरदा के स्टॉल में बाँस से निर्मित फर्नीचर, टोकरी, लैंप शेड, गुलदस्ते, कोस्टर और गुल्लक जैसे उत्पाद का प्रदर्शन किया गया। पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की कुशल कारीगरी दर्शकों को खूब पसंद आई। फाइन क्राफ्ट इंडिया के स्टॉल में बाँस से बने लैंप, लैंप शेड, डस्टबिन, फाइल फोल्डर और कैरीबैग का प्रदर्शन किया गया।

बाँस उत्पादन में अग्रणी है म.प्र.

मध्यप्रदेश, 3 लाख 85 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बाँस उत्पादन और 50 मिलियन मीट्रिक टन बाँस भंडार के साथ बाँस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य है। प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के बाँस मिशन भी शामिल हुए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें