राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी: वाड़ी परियोजना के तहत तैयार किए आम कलेक्टर को भेंट किए

19 जून 2026, डिंडोरीडिंडोरी: वाड़ी परियोजना के तहत तैयार किए आम कलेक्टर को भेंट किए – जिले के बजाग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घोपतपुर के ग्राम बंजरटोला में जनजातीय किसानों की मेहनत अब रंग लाने लगी है। पीवीटीजी बैगा बाहुल्य ‘बैगाचक’ क्षेत्र में नाबार्ड (NABARD) द्वारा प्रायोजित एवं एसआरपीडीआर भोपाल द्वारा संचालित  वाड़ी परियोजना के तीन वर्ष पूर्ण होने के बाद किसानों के बागों में आम का व्यावसायिक उत्पादन प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में ग्राम बंजरटोला निवासी प्रगतिशील बैगा किसान मोती सारीवान ने प्राकृतिक खेती एवं जैविक खाद के माध्यम से तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाले आम जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को भेंट किए।

कलेक्टर ने आम की गुणवत्ता की सराहना करते हुए किसान के प्रयासों की प्रशंसा की और इसे जनजातीय क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि वाडी परियोजना के माध्यम से बैगा किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें स्थायी आजीविका के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने किसानों को प्रेरित करते हुए परियोजना से जुड़े हितग्राहियों के लिए मधुमक्खी पालन (बी-कीपिंग) एवं मशरूम उत्पादन (मशरूम कल्टीवेशन) जैसी गतिविधियों को भी अपनाने पर बल दिया, जिससे अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित किए जा सकें।

कलेक्टर ने किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सहकारी गतिविधियों का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह परियोजना जनजातीय क्षेत्रों में सतत विकास और आर्थिक सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है। इस दौरान नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम), एसआरपीडीआर संस्था के परियोजना समन्वयक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वाडी परियोजना की इस सफलता से क्षेत्र के बैगा किसानों में उत्साह एवं आत्मनिर्भरता की भावना का संचार हुआ है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements