Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी : किसानों को मिली अपनी पसंद के उर्वरक की खरीदी की सुविधा

23 अगस्त 2026, डिंडोर: डिंडोरी : किसानों को मिली अपनी पसंद के उर्वरक की खरीदी की सुविधा – उप संचालक कृषि ने जानकारी दिया कि जिले में किसानों को उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद वितरण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब किसान अपनी आवश्यकता एवं पसंद के अनुसार खाद खरीद सकेंगे। किसानों पर किसी विशेष प्रकार के उर्वरक जैसे यूरिया, डीएपी या एनपीके लेने का दबाव नहीं रहेगा। कृषि विभाग द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उर्वरक खरीद की निर्धारित सीमा में कुल 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

नई व्यवस्था के तहत किसान निर्धारित सीमा में खाद लेने के बाद आवश्यकता होने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त खाद प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद जरूरत होने पर सात दिवस की अवधि के पश्चात पुनः 25 प्रतिशत अतिरिक्त खाद लेने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस प्रकार किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार उर्वरक खरीदने में सुविधा होगी और खाद की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए केवाईसी आधारित खाद बुकिंग एवं वितरण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। यह व्यवस्था 21-22 अगस्त से प्रारंभ किए जाने की तैयारी है तथा वर्तमान में इसकी टेस्टिंग की जा रही है। उर्वरक केंद्रों पर टोकन की संख्या 300 से अधिक की गई है। किसानों की शिकायतों का निराकरण 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।          

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उर्वरक वितरण की प्रक्रिया को ई-विकास 2.0 एवं ई-टोकन व्यवस्था के माध्यम से अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाया जा रहा है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक का उठाव करें तथा अनावश्यक रूप से अधिक मात्रा में उर्वरक का भंडारण न करें। किसानों से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित कृषि अधिकारी अथवा उर्वरक केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture