डिंडोरी: निजी क्षेत्र में कृषि यंत्र किराए की दुकान के लिए 21 अगस्त तक आवेदन करें
14 अगस्त 2026, डिंडोरी: डिंडोरी: निजी क्षेत्र में कृषि यंत्र किराए की दुकान के लिए 21 अगस्त तक आवेदन करें – कृषि विभाग द्वारा किसानों को कृषि यंत्र किराये पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी क्षेत्र में कृषि यंत्र किराए की दुकान (CHC) स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान 07 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक विभाग के ई-अनुदान डीबीटी पोर्टल www.chc.mp.gov.org पर अपने बैंक खाते से निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट सहायक कृषि यंत्री, डिंडौरी के नाम बनवाकर आवेदन कर सकते हैं।
योजना के तहत CHC स्थापना के लिए 10,000 की धरोहर राशि निर्धारित है। अधिकतम ₹25 लाख लागत की परियोजना पर 40 प्रतिशत अथवा अधिकतम 10 लाख तक क्रेडिट लिंक्ड बैंक एंडेड सब्सिडी का अनुदान दिया जाएगा। आवेदन के लिए बी-1 जमीन की कॉपी, न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाण, 01 अगस्त 2026 की स्थिति में 18 से 40 वर्ष की आयु, बैंक पासबुक की प्रति, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं।
इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक कृषि यंत्री, डिंडौरी, कृषि-फार्म समनापुर तिराहा में संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

