Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न

23 जनवरी 2025, धार: धार जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न – भारत सरकार की ‘‘सहकार से समृद्धि’’ संकल्पना को जिला स्तर पर क्रियान्वित करने हेतु कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में गठित जिला सहकारी विकास समिति की बैठक गत दिनों आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा कार्यों की समीक्षा के दौरान पैक्स कम्प्यूटराइजेशन की शत प्रतिशत पूर्णता, पैक्स पुनर्गठन हेतु चिन्हांकित 27 सहकारी समितियों की कार्यवाही, नवीन मत्स्य एव दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों की समीक्षा कर आगामी कार्यवाही हेतु योजना अनुरूप एवं समय सारणी अनुसार पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

 कलेक्टर ने  सहकारिता की जन-जन तक पहुंच को एवं निर्मित सहकारी संरचना को ध्यान में रखते हुए उपयोग किए गए खाद्य तेल को घर-घर से एवं होटल रेस्टोरेंट आदि एकत्रित कर बायो डीजल निर्माण कार्य हेतु कार्ययोजना निर्मित करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री नल-जल योजना हेतु चयनित बी-पैक्स कोद के कार्यों की समीक्षा कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अन्य बी-पैक्स संस्थाओं को भी इस कार्य में संलग्न करने के निर्देश दिए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उपायुक्त सहकारिता एवं सचिव डीसीडीसी वर्षा श्रीवास द्वारा शासन की योजना का जिला स्तर पर शत प्रतिशत क्रियान्वयन एवं कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों की पूर्णता हेतु कार्य योजना निर्मित करने संबंधी जानकारी दी गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com