राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास: कन्नौद में ‘स्वच्छ दुग्ध उत्पादन’ विषय पर प्रशिक्षण आयोजित

20 मार्च 2026, देवासदेवास: कन्नौद में ‘स्वच्छ दुग्ध उत्पादन’ विषय पर प्रशिक्षण आयोजित – “राष्ट्रीय दुग्ध विकास कार्यक्रम” के अंतर्गत इन्दौर सहकारी दुग्ध संघ एवं जिला सहकारी संघ रतलाम द्वारा दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं के सदस्यों के लिए ‘स्वच्छ दुग्ध उत्पादन’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कन्नौद में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि विषय पर व्याख्यान दिए गए।

प्रशिक्षण में इन्दौर सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र  सेवानिवृत्त प्राचार्य निरंजन कुमार कसारा ने कहा कि “किसानों की आय बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम सहकारिता ही हो सकता है। किसानों, दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए ‘राष्ट्रीय दुग्ध विकास कार्यक्रम’ चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि करना है। इसी उद्देश्य से अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।”  इस अवसर पर पशु चिकित्सा और प्रबंधन रतलाम के पशु चिकित्सक डॉ. जे.सी. राठौर ने पशुओं को होने वाली बीमारियों के कारण, उनके बचाव व उपचार के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, संकलन व वितरण पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में इंदौर दुग्ध सहकारी संघ के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शिवांग चौकसे ने दूध में होने वाली बैक्टीरिया वृद्धि और स्वच्छ दुग्ध संकलन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दुग्ध संघ द्वारा दी जा रही सुविधाओं से भी अवगत कराया। इस दौरान श्री अनिरुद्ध शर्मा ने सहकारी संस्था के पंजीयन, उसके संचालन, आमसभा के महत्व, दुग्ध संघ व राष्ट्रीय सहकारी दुग्ध विकास कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements