Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास : दुग्ध उत्पादक किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

14 अक्टूबर 2026, देवास: देवास : दुग्ध उत्पादक किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न – राष्ट्रीय दुग्ध विकास कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर दुग्ध सहकारी संघ एवं जिला सहकारी संघ, रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में सोनकच्छ में ग्राम छायनमैना में दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए गत दिनों एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध व्यवसाय को लाभकारी बनाने, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, नस्ल सुधार एवं दुधारू पशुओं के बेहतर प्रबंधन सहित सहकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण शिविर में सहकारी प्रशिक्षण केंद्र, इंदौर के पूर्व प्राचार्य श्री निरंजन कुमार कसारा एवं श्री के.एल. राठौर, इंदौर दुग्ध संघ के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एन.के. पगारे तथा जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनिरुद्ध शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की। वक्ताओं ने किसानों एवं दुग्ध उत्पादकों को सहकारी सिद्धांत, सहकारी अधिनियम, प्रबंधकारिणी समिति के अधिकार एवं कर्तव्य तथा संस्था की उप विधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने दुग्ध व्यवसाय को लाभ का धंधा बनाने के लिए उन्नत पशुपालन प्रबंधन, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि, पशुओं की नस्ल सुधार तथा दुधारू पशुओं के उचित रखरखाव के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, सहकारिता के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में संस्था क्षेत्र की लगभग 70 दुग्ध सहकारी समितियों के 200 से अधिक सदस्य, अध्यक्ष, सचिव एवं संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पाठ्य सामग्री एवं बैग का वितरण भी किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें