Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास : श्री नागर ने परम्परागत खेती छोड़ अपनाई आधुनिक खेती, बढ़ी कमाई

14 अक्टूबर 2026, देवास: देवास : श्री नागर ने परम्परागत खेती छोड़ अपनाई आधुनिक खेती, बढ़ी कमाई – परम्परागत खेती से आगे बढ़कर आधुनिक उद्यानिकी और फसल विविधीकरण अपनाया जाए, तो कम जमीन में भी बेहतर आमदनी हासिल की जा सकती है। इसका प्रेरक उदाहरण देवास जिले के मेंढकी धाकड़ निवासी प्रगतिशील किसान श्री जगदीश नागर हैं, जो महज एक बीघा जमीन में सालभर में तीन फसलें लेकर लगभग 3 लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं। खेती में नवाचार और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

कृषक श्री जगदीश नागर ने बताया कि उन्होंने परम्परागत खेती के स्थान पर खेती का विविधीकरण अपनाया। वे अपने खेत में लौकी, खीरा, मिर्च, टमाटर सहित विभिन्न प्रकार की उद्यानिकी फसलों का उत्पादन करते हैं। उनकी खेती की सबसे खास बात यह है कि वे एक ही बीघा जमीन से साल में तीन फसलें लेकर अधिक आय प्राप्त कर रहे हैं। कृषक श्री नागर ने बताया कि खीरे की खेती से उन्हें एक बीघे में लगभग 100 क्विंटल तक उत्पादन मिलता है। वहीं, खरबूज और तरबूज की खेती में 70 से 80 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त होता है। उनके अनुसार, यदि उपज का न्यूनतम भाव 20 रुपये प्रति किलोग्राम भी मिले, तो एक फसल से लगभग डेढ़ लाख रुपये की आय हो सकती है। इसमें करीब 50 हजार रुपये की लागत निकालने के बाद एक फसल से लगभग एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त होता है। इस प्रकार, वर्ष में तीन फसलें लेकर वे एक बीघा जमीन से लगभग 3 लाख रुपये तक का शुद्ध लाभ अर्जित कर रहे हैं।

 ‘नवाचार अपनाएं किसान, बनें आत्मनिर्भर’ – श्री जगदीश नागर का मानना है कि खेती में परंपरागत तरीकों के साथ-साथ नई तकनीकों, उद्यानिकी फसलों और फसल विविधीकरण को अपनाना किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि किसान उपलब्ध जमीन का बेहतर उपयोग करते हुए वर्ष में एक से अधिक फसलें लें और बाजार की मांग के अनुसार खेती करें, तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। खेती में नवाचार अपनाकर किसान आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिला स्तरीय कृषि मेले में हुए सम्मानित – उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और खेती से बेहतर आय अर्जित करने के लिए विगत दिवस देवास में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव एवं जिला स्तरीय कृषि मेले में श्री जगदीश नागर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture