राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले को गत वर्ष से 4 हजार 751 मीट्रिक टन अधिक यूरिया मिला

18 दिसंबर 2025, देवास: देवास जिले को गत वर्ष से 4 हजार 751 मीट्रिक टन अधिक यूरिया मिला – कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में जिले में लगातार यूरिया उपलब्‍ध कराई जा रही है। उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने बताया कि जिले में 53 हजार 705 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक जिले को प्राप्त हो चुका है, जो कि गत वर्ष से 04 हजार 751 मीट्रिक टन अधिक है।  इस वर्ष अभी तक 49 हजार 965 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है।

देवास जिले को 13 दिसम्बर को हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) कंपनी की 2643 मीट्रिक टन रैक प्राप्त हो चुकी है, जो कि सेवा सहकारी संस्थाओं, विपणन संघ, एमपी एग्रो, मार्केटिंग सोसायटियों एवं निजी विक्रेताओं के यहां पर यूरिया पहुंचाया गया है।

उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि यूरिया का भण्डारण पर्याप्त मात्रा में किया जा रहा है। किसान भाई अपने क्षेत्र के सेवा सहकारी संस्थाओ, डबल लॉक केन्द्रों, एमपी एग्रो, मार्केटिंग सोसायटियों एवं निजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर जाकर शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर यूरिया उर्वरक क्रय करें। यूरिया उर्वरक यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया विक्रय करता है तो उसकी शिकायत तत्काल अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से करें।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement