Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद वितरण प्रणाली हेतु इलेक्ट्रॉनिक टोकन सिस्टम विकसित किया  

  दमोह जिले के नवाचार से किसान होंगे लाभान्वित

27 अक्टूबर 2025, दमोह: खाद वितरण प्रणाली हेतु इलेक्ट्रॉनिक टोकन सिस्टम विकसित किया – दमोह जिले में खाद वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक नया इलेक्ट्रॉनिक टोकन सिस्टम विकसित किया है। इस अभिनव प्रणाली के माध्यम से किसान घर बैठे ही खाद वितरण हेतु टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी।

गत दिनों कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  इस सिस्टम का प्रेजेंटेशन  आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, उनके सचिवों/सहायकों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों तथा कृषि, सहकारिता और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित  थे । बैठक के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सिस्टम का डेमो देखा और इसे और अधिक प्रभावी व उपयोगकर्ता-मित्र (user-friendly) बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि खाद वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए इस इलेक्ट्रॉनिक टोकन प्रणाली का विकास किया गया है।सभी प्राप्त सुझावों के अनुरूप सॉफ्टवेयर में आवश्यक अपडेट किए जा रहे हैं, जिसके बाद इस सिस्टम को ट्रायल आधार पर लॉन्च किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, “ट्रायल आधार पर लॉन्चिंग के बाद यदि परिणाम संतोषजनक मिलते हैं, तो इस प्रणाली को जिले में स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।” लॉन्चिंग की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। इस कदम से खाद वितरण में पारदर्शिता, दक्षता और किसानों की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार  होने की उम्मीद है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें