Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर जिले में मूंग एवं उड़द के उपार्जन केंद्रों का निर्धारण

06 जुलाई 2024, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर जिले में मूंग एवं उड़द के उपार्जन केंद्रों का निर्धारण – राज्य शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा उपार्जन नीति और भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम के  अंतर्गत वर्ष 2024 विपणन वर्ष 2024- 25 में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन का कार्य 24 जून से 31 जुलाई 2024 तक की अवधि में किया जाना है। उपार्जन समिति द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार वर्ष 2024 विपणन वर्ष 2024- 25 में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के उपार्जन कार्य के लिए जिले में 41 गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है।

उपार्जन अवधि के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन संस्थाओं/ कृषकों को आने वाली समस्याओं के लिए निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष कार्यालय उप संचालक कृषि कल्याण तथा कृषि विकास नरसिंहपुर के टेलीफोन नम्बर 07792- 230364 व मोबाइल नम्बर 9424604548, कार्यालय जिला विपणन अधिकारी नरसिंहपुर के टेलीफोन नम्बर 07792- 292366 व मोबाइल नम्बर 9406767560, कार्यालय महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित नरसिंहपुर के टेलीफोन नम्बर 07792- 231122 व मोबाइल नम्बर 8989077892 और कार्यालय जिला प्रबंधक मप्र स्टेट वेयर हाउसिंग एंड लॉजि.कार्पो. नरसिंहपुर का मोबाइल नम्बर 8959365999 है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के उपार्जन संस्थाएं एवं कृषक उपार्जन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उक्त दूरभाष पर प्रातः: 10 बजे से सायंकाल 6 बजे तक संपर्क कर समस्या का निराकरण प्राप्त कर सकते हैं। उक्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाएं, जो एक रजिस्टर संधारित करेगा, जिसमें प्रतिदिन सम्पर्क करने वाले कृषक का नाम, पता, मोबाइल नम्बर, समस्या का विवरण तथा क्या निराकरण को दर्ज करेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com