राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में उप्र से पहुंचे उप संचालक कृषि ने की ‘गोधन’ और ‘मिलेट मिशन’ की सराहना

9 मई 2023, उत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़ में उप्र से पहुंचे उप संचालक कृषि ने की ‘गोधन’ और ‘मिलेट मिशन’ की सराहना कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को लघु धान्य फसलों कोदो, कुटकी, रागी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तरप्रदेश के जिला जानपुर से पहुंचे उप संचालक कृषि जयप्रकाश सिंह ने कांकेर जिले में संचालित गोधन न्याय योजना और मिलेट मिशन योजना का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना एवं मिलेट मिशन योजना की सराहना की। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के मॉडल गौठान चिल्हाटी के भ्रमण के दौरान गौठान के नोडल अधिकारी टीएस ध्रुव ने उत्तरप्रदेश के उप संचालक जयप्रकाश सिंह को गौठान में संचालित विभिन्न मल्टीएक्टिविटी गतिविधियों की जानकरी दी। इस दौरान उप संचालक सिंह ने कहा कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीणों की भागीदारी पशुधन और गौठान में विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधि जैसे जैविक वर्मी खाद उत्पादन, मुर्गी पालन, बतख पालन, सुकर पालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन सहित विभिन्न प्रकार के आजीविका को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना देश में अलग पहचान बना चुका है।

उप संचालक कृषि जयप्रकाश सिंह ने कहा कि इस योजना से हम न सिर्फ खेती किसानी और आजीविका का बेहतर समाधान प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि इसके जरिए रासायनिक खाद और कीटनाशक का खेती में अंधाधुध तरीके से हो रहे उपयोग से भूमि की घटती उर्वरकता शक्ति खाद्यान्न पदार्थों की विषाक्तता पर्यावरण को हो रहे नुकसान और ग्लोबल वार्मिंग जैसे कई समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं। धान के बदले अन्य लाभकारी फसल के रूप में कांकेर जिले के किसानों द्वारा लघु धान्य फसल जैसे कोदो-कुटकी-रागी की खेती भी काबिले तारीफ है। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि एनके नागेश, सहायक संचालक कृषि जितेंद्र कोमरा, सहित महिला समूह के सदस्य उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisement
Advertisement